देश और महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण का क्या है माहोल
नई दिल्ली. देश में कोरोना की बढती हालात देखते हुय देश में चिंता फैल गई हैं देश में को २१ दिन का लॉकडाउन चालू हैं आज ११दिन पुरे हुये है। इसके बावजूद लॉकडाउन का लोग उल्लंघन करते हुय दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने ऐसे 66 हजार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जबकि 10 हजार गाड़ियां जब्त की। इसमें से 3350 मामले आईपीसी की धारा 188 के तहत दर्ज हुए हैं। पुलिस ने होम क्वारैंटाइन का उल्लंघन करने पर 40 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। इस बीच, देश में कोराना विषाणू संक्रमण के शनिवार को 400 से अधिक नए मामले सामने आए। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र राज्य में 145 केस पाय गये हैं। यहां शनिवार को 6 लोगोंकी दम तोड़ दिया हैं। तमिलनाड़ु में 74, दिल्ली में 59, उत्तरप्रदेश में 60, आंध्रप्रदेश में 26, हरियाणा में 26, राजस्थान में 25, जम्मू-कश्मीर में 17, कर्नाटक में 16, केरल में 11, गुजरात में 13, पंजाब में 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। देश में संक्रमितों की संख्या 3 हजार 560 हो गई। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि बीते 24 घंटे में 525 मरीज बढ़े हैं। यह आंकड़ा एक दिन में सबसे ज्यादा है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 3072 हो गई। इनमें से 213 ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं, जबकि 75 मरीजों की मौत हुई है। ऐसी जाणकारी सामने आरही हैं
महाराष्ट्र; कुल संक्रमित- 635: राज्य में शनिवार को संक्रमण के 145 नए मामले सामने आए। इनमें से अकेले मुंबई में 52 मरीज मिले। शनिवार को यहां 6 लोगों की मौत हुई। इसमें से 4 लोगों ने मुंबई में, ठाणे और अमरावती में 1-1 संक्रमित की जान गई। राज्य में इस वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 32 हो गया, जबकि 52 मरीज ठीक होकर अपने घर आ गए हैं। राज्य में शुक्रवार को कुल 67 नए मामले सामने आए थे।