__ नालासोपारा : तुलिंज पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक ज्वैलर्स पर उसके सेल्समैनो ने बंधक बनाकर कर जान से मारने की कोशिश कर दुकान से लाखों की ज्वैलरी लूट कर फरार हो गए। इस हमले में ज्वैलर्स बुरी तरह से जख्मी हो गया, और उसका उपचार नालासोपारा के एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। तुलिज पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं। और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में जट गई हैं। जानकारी के मुताबिक नालासोपारा पूर्व वैकुंठधाम निवासी महेंद्र कुमार सोहन राज जैन की तुलिंज रोड पर ओम ज्वैलर्स नाम की दुकान हैं। महेंद्र का मूल निवास खिंवाड़ा देवसूरी जिला पाली राजस्थान हैं। पिछले १२ वर्षों से महेंद्र ज्वैलरी का व्यापार करते हैं। महेंद्र ने ज्वैलरी की दुकान पर ग्राहकों को सोने चांदी के आभूषणों को दिखाने के लिए गैर सिंह उर्फ गणपत निवासी मोरेना जिला भीलवाड़ा राजस्थान और फतेह सिंह निवासी अडियाना राजसमंद राजस्थान को सैल्समैन के तौर पर रखा था। फतेह १४ हज़ार महीने की तनख्वाह पर पिछले डेढ़ साल से काम करता था, और गणपत ८ हज़ार की तनख्वाह पर दो महीने से काम करताथा। विगत दो माह पहले महेंद्र ने दुकान में रखी सोने चांदी की ज्वैलरी का हिसाब निकालाथा, जिसमे से करीब २५० ग्राम सोने के आभूषण कम मिले थे और उसका हिसाब नही मिल सकाथा। जिसके लिए फतेह और गणपत आभूषणों को ढूढने और जानकारी देने को कहा था। जिसके बाद से फतेह और गणपत को चोरी पकड़े जाने का डर सताने लगा था। इसी बीच फतेह और गणपत को एक अपराधी प्रवृत्ति का युवक से पहचान हो गई। जिसने महेंद्र को जान से मार कर दुकान को लूटने की योजना बतायी। जिसके बाद तीनों ने नालासोपारा पूर्व के अम्बावाड़ी गाला नगर अपने घर पर ले जाकर ज्वैलरी ढूढने के नाम हाथपांव रस्सी बांध कर बंधक बना लिया।और महेंद्र से मारपीट कर दो सोने की अनूठी और चैन सहित दुकान की चाभी ले लिया।
बंधक बनाकर ज्वैलरी की दुकान में की लूटपाट
• Thane Tufan