वॉट्सऐप गुप में १३-१४ साल के बच्चे कर रहे है अश्लील बातों से पालकों के उड़े होश

___ मुंबई : मुंबई के एकटॉप स्कूल के स्टूडेंट्स के वॉट्सऐप गुप के चैट्स सामने आने से उनके पैरंट्स और स्कूल दोनों हैरान रह गए हैंस्कूल १३-१४ साल के बच्चों के चैट में क्लास की लड़कियों को लेकर आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियां की गईं। यहां तक कि रेप तक की बातें कही गई है। जब गुप में शामिल दो लड़कियों की मांओं ने ये चैट देखे तो उनके होश उड़ गए और उन्होंने स्कूल में शिकायत की। कुछ लडकियों ने तोदरसेस्कलजाने से भी इनकार कर दिया है। ८ नवंबर से लेकर ३० नवंबर तक के बीच के चैट में लड़के क्लास की लडकियों के साथ एक रात गुजारने की बात करते हैं जिसे बाकी लड़के चीयर भी करते हैं। ये लड़कियों के लिए बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल भी करते हैं। कई जगहों पर गालियों और दूसरे हिंसक शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया है। पूरे चैट में चार बार रेप शब्द का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा होमोफोबिया की बातें भी की गई हैं। किसी को गे तो किसी को लेस्बियन कहकर मजाक उड़ाया गया है। इस बारे में पैरंट्स ने बिना नाम बताए कहा है कि उन्हें स्कूल पर भरोसा है कि जरूरी ऐक्शन लिया जाएगा। साथ ही हैरानी भी जताई है कि इसमें से कई लड़के स्कूल में लीडर थेपैरंटस का मानना है किटन बच्चों की काउंसलिंग की जानी चाहिए।